हाई स्कूल परिक्षा में 92% अंक लाने पर कु. ज्योति भारद्वाज का हुआ सम्मान | New India Times

मसूद उर रहमान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

हाई स्कूल परिक्षा में 92% अंक लाने पर कु. ज्योति भारद्वाज का हुआ सम्मान | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा सम्मान समारोह मिडलैंड कंपाउंड मसानी मथुरा पर आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परिक्षा में 92 प्रतिशत से पास होने वाली समिति की सदस्या कुमारी ज्योति भारद्वाज को मिठाई खिलाकर दुपट्टा पहनाकर बांके बिहारी भगवान की तस्वीर भेट करके समिति ने सम्मानित किया।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा देश में हमारी बेटियां तेजी के साथ हर क्षेत्र क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, उनके प्रोत्साहन के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इसलिए आज ज्योति भारद्वाज का हम सम्मान कर रहे हैं जिससे बेटियों को आगे बढ़ने में प्रोत्साहन मिल सके और बेटियां भी आगे बढ़ कर समाज और देश का विकास कर सकें। प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा ने कहा कि हम हर बेटी को उसके अनुसार शिक्षा दें तो निश्चित तौर पर बेटी किसी बेटे से कम नहीं होती है इसलिए आज हम इस बेटी का सम्मान करके समाज से कहना चाहते हैं कि हम बेटों को तो आगे बढ़ाते हैं लेकिन बेटी को पीछे रखते हैं जबकि चाहिए कि हम बेटी को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाएं जिस से दो परिवारों को बेटी आगे बढ़ा सके।

इस अवसर पर रवि चौधरी, दिनेश चौधरी, जग्गू पंडित, नंदकिशोर शर्मा, डॉक्टर अनिल कुमार राजपूत, गौरव शर्मा, श्रीमती चंचल शर्मा, शिवम शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version