दो अलग-अलग समुदाय के लड़का- लड़की की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, इश्क के चक्कर में जान देने का शक | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दो अलग-अलग समुदाय के लड़का- लड़की की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, इश्क के चक्कर में जान देने का शक | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में लगातार हो रही युवाओं की मौतो से नगर का माहौल गमगीन हो गया है। नगर में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ताजा मामले में ममता पिता अशोक शेखावत उम्र 16 वर्ष हाल मुकाम ब्लॉक ऑफिस मेघनगर स्थाई निवासी रायसेन, जफरउल्ला खान उम्र 23 वर्ष हाल मुकाम मकान नंबर 12 गली नंबर 2 कैलाश मार्ग झाबुआ मेघनगर थांदला रोड मेघनगर के बीच के 576/ 176/18 मेघनगर के मध्य रेलवे ट्रैक पर रात्रि 1.30 बजे क्षत-विक्षत हालत में मिली है। ट्रेन की चपेट में आ जाने से रेलवे ट्रैक पर दोनों की डेड बॉडी क्षत विक्षत हालत में मिली है जिसकी सुचना मेघनगर पुलिस को रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई। घटना स्थल पर पुलिस और झाबुआ क्राइम टीम ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान दोनों के पास से मोबाइल फोन मिले जिस के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है क्योंकि दोनों ही लड़का लड़की अलग-अलग धर्म के हैं और रात्रि 1.30 बजे रेलवे ट्रैक के पास क्या कर रहे थे, यह बड़ा सवाल है। दोनों के शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। फिलहाल इस घटना के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एम एस गवली, मेघनगर थाना प्रभारी श्रीमती आरती चराटे आदि गंभीरता से जांच मे जुटे हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version