कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का 16 मई को होगा शाहपुर आगमन, मप्र कांग्रेस कमेटी भोपाल ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का 16 मई को होगा शाहपुर आगमन, मप्र कांग्रेस कमेटी भोपाल ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम | New India Times

कांग्रेस के स्टार प्रचारक, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी खंडवा संसदीय क्षेत्र की जनता के दरम्यान आकर अपने दर्शन के माध्यम से गद गद करने की ठान ली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के महामंत्री और कांग्रेस के प्रशासनिक कार्य के प्रभारी श्री राजीव सिंह ने 16 मई 2019 को लगभग अंतिम चरणों में उनके शाहपुर सहित मध्यप्रदेश के मनावर और धामनोद आने का कार्यक्रम जारी किया है। नवीन कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारक 16 मई 2019 को एक दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे और धार लोक सभा अंतर्गत मनावर और धामनोद के अलावा खंडवा संसदीय क्षेत्र के शाहपुर ज़िला बुरहानपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। उनके मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार वे विशेष विमान से सुबह 9.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरने के बाद सुबह 10.45 बजे इंदौर आगमन होगा। वहां से वे मनावर जाएंगे। मनावर की आमसभा को संबोधित करने के बाद धामनोद में आम सभा को संबोधित करेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर 3.30 बुरहानपुर ज़िले के शाहपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। यहां की आमसभा के पश्चात साय 4.45 बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे। और शाम 6 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस से पूर्व 11 मई 2019 शनिवार को उनके नेपानगर आगमन का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें इंदौर से नेपानगर उड़ान की अनुमति नहीं मिलने से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था, अब उनका दोबारा आने का कार्यक्रम जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि शाहपुर क्षेत्र वर्तमान सांसद एंव भाजपा प्रत्याशी नंद कुमार सिंह चौहान का गृह क्षेत्र है। वहीं यह बात भी उल्लेखनीय है कि उनके 11 मई 2019 के आगमन पर इसी क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय उदासीन की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version