हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

केन्द्र सरकार के स्वच्छता मिशन अभियान को आजकल किस तरह सरे आम धज्जियां उडायी जा रही है इसकी बानगी मात्र है हरगांव नगर पंचायत के द्वारा निर्मित हरगांव लहरपुर मार्ग पर नगर पंचायत के पास बना यह शुलभ शौचालय। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव नगर पंचायत ने गत वर्ष हरगांव-लहरपुर मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के पश्चिम में एक शुलभ शौचालय बनवाया था जो हर समय ताले के पहरे में रहता है और बेचारे राहगीर बाहर ही अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मजबूर रहते हैं। सवाल उठता है कि यह किस उद्देश्य के लिए बनाया गया है जब हर समय इसके गेट में ताला ही लगा रहेगा तो प्रसाधन करने राहगीर लोग जायेंगे कहाँ जबकि इसके पड़ोस में बाजार भी लगती है तथा लहरपुर की बसों का अड्डा भी है। मेन चौराहे पर तो यह सुविधा है ही नहीं तो वहां के लोग कहाँ जायें? मिल कालोनी ऐरिया में बना शुलभ शौचालय बस नाम मात्र का है, वहां हमेशा गंदगी ही रहती है और वह अपनी गंदगी के कारण हमेशा बंद रहता है। अगर यह कहा जाय कि जनता को शुलभ शौचालय की सुविधा हरगांव नगर पंचायत आदर्श होते हुए भी मुहैया नहीं करा पा रही है तो यह अतिशियोक्ति नहीं होगी।
