राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर रहेंगी सबकी नजरें | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर रहेंगी सबकी नजरें | New India Times

भाजपा में नरेन्द्र मोदी व अमीतशाह की जोड़ी ने एक एक करके सभी सीनियर नेताओं को चुनावी राजनीति से दूर करने के सफल प्रयोग के बाद लोकसभा चुनाव में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक तरह से प्रचार से पूरी तरह से दूर रखे जाने से उपजे समीकरणों को लेकर 23 मई के चुनाव परिणाम के बाद राजे द्वारा अपनाई जाने वानी रणनीति पर सबकी नजर टिकी हुई हैं।
जिद की पक्की व आत्म विश्वास से शरोबार वसुंधरा राजे अपने राजनीतिक जीवन में पहली दफा इस लोकसभा चुनाव में शीर्ष नेतृत्व के सामने घूटने टेकती नजर आईं हैं वरना उसने हर दम अपनी जिद के आगे पार्टी नेतृत्व को झूकाया है। इन लोकसभा चुनावों के परिणामों के बाद केंद्र में अगर एनडीए की सरकार बनने का अवसर आता है तो राजे नितिन गडकरी के पीछे खड़ी नजर आती हैं या फिर मजबूरी में मोदी व अमीतशाह की जोड़ी के पीछे यह देखने लायक होगा। भाजपा में रहने के बावजूद वसुंधरा राजे की छवि एक धर्मनिरपेक्ष नेता के तौर पर रहने के कारण अगर केंद्र में एनडीए की सरकार नहीं बनती है तो राजे क्या अलग से राजस्थान में अपनी क्षेत्रीय पार्टी बनाकर भाजपा व कांग्रेस को टक्कर देंगी या फिर भाजपा में ही रहकर अपनी खोई जमीन फिर पाने का साहस दिखायेंगी यह सब अगले दो तीन महीनों मे सामने आ पायेगा।राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर रहेंगी सबकी नजरें | New India Times

नरेंद्र मोदी व अमीतशाह की जोड़ी वसुंधरा राजे को भाजपा के अन्य नेताओं की तरह दूध में से मक्खी निकालने की तरह करने कोशिश करेंगे तो राजे अपने मिजाज के अनुसार चुपचाप बैठने वाली नहीं हैं लेकिन लोकसभा चुनाव प्रचार में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राजे व उनके खास नेताओं को प्रचार से दूर रखते हुये उनकी इच्छा के विपरीत हनुमान बेनीवाल से समझौता करके उनको जरा इस बात का अहसास जरुर करवा दिया है कि राजस्थान भाजपा में राजे ही सबकुछ नहीं हैं। इसके अतिरिक्त उक्त सब हालातों पर राजे व उनके समर्थकों की पूरी तरह चूप्पी साधने को तूफान के पहले की शांति माना जा रहा है।
कुल मिलाकर यह है कि लोकसभा चुनाव में राजे को अलग थलग करने की शीर्ष नेतृत्व की कोशिश से शांत बैठी वसुंधरा राजे चुनाव परिणाम के बाद अपने विरोधियों पर हमलावर होती हैं या फिर बहती हवा में बहती हैं या फिर इसके एकदम उलट राजस्थान में अलग से अपना क्षेत्रीय दल बनाकर राजनीति करती हैं यह सब कुछ होते देखने के लिये तीन चार माह इंतजार करना पड़ सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version