किसानों का बकाया रकम न देने पर बहराइच के चिलवरिया चीनी मिल के विरूद्ध की गयी कुर्की की कार्रवाई | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​किसानों का बकाया रकम न देने पर बहराइच के चिलवरिया चीनी मिल के विरूद्ध की गयी कुर्की की कार्रवाई | New India Timesबहराइच जिलाधिकारी अजय दीप सिंह के निर्देश पर कृषकों के गन्ना मूल्य का भुगतान न किये जाने के कारण सिम्भावली शुगर्स लि. इकाई चिलवरिया, बहराइच के विरूद्ध निर्गत वसूली प्रमाण-पत्र के क्रम में 5353.66 लाख रुपये की वसूली के लिए कार्यवाही करते हुए चीनी मिल के 3 गोदामों के कुर्की की कार्यवाही की गयी है, जिसमें 75004 कुन्तल चीनी उपलब्ध थी। ​किसानों का बकाया रकम न देने पर बहराइच के चिलवरिया चीनी मिल के विरूद्ध की गयी कुर्की की कार्रवाई | New India Timesयह जानकारी देते हुए तहसीलदार सदर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बकाया धनराशि न अदा करने पर नीलामी की कार्यवाही की जायेगी। ​
किसानों का बकाया रकम न देने पर बहराइच के चिलवरिया चीनी मिल के विरूद्ध की गयी कुर्की की कार्रवाई | New India Timesकुर्की के समय नायब तहसीलदार बिन्दु कुमार मिश्रा, संग्रह अमीन राम प्रताप सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, हरगोबिन्द प्रसाद, सिद्धनाथ श्रीवास्तव, अजय वर्धन भी उपस्थित थे। राजस्व के उक्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त जिला गन्ना अधिकारी राम किशन व सचिव गन्ना समिति भी मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version