इंदौर के चुनावी सभा में बोले मोदी- मुझे भी कोई डांट सकती हैं तो सिर्फ ताई, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवी पगड़ी पहना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का किया स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

इंदौर के चुनावी सभा में बोले मोदी- मुझे भी कोई डांट सकती हैं तो सिर्फ ताई, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवी पगड़ी पहना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का किया स्वागत | New India Times

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जमकर तारीफ की साथ ही स्वच्छ भारत अभियान की सफलता को लेकर राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि ताई ने अमिट छाप छोड़ी है, मैं भले ही प्रधानमंत्री बन गया हूं लेकिन मोदी को भी केवल ताई डांट सकती हैं, वे पूरे मध्यप्रदेश के चुनाव को लड़ा रही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्ष में हमने टेक्नॉलॉजी और ट्रांसपेरेंसी पर विशेष ध्यान दिया है। आज आप देखिए, टेक्नॉलॉजी के मामले में भारत की ग्लोबल स्टैंडिंग क्या है? देखते ही देखते भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्टम बन गया है।

इंदौर के चुनावी सभा में बोले मोदी- मुझे भी कोई डांट सकती हैं तो सिर्फ ताई, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवी पगड़ी पहना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का किया स्वागत | New India Times

आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा- कांग्रेस कहती है मोदी आतंकवाद का मुद्दा क्यों उठाते हैं, इंदौर वालो बताओ, आतंकवाद की चर्चा होनी चाहिए की नहीं होनी चाहिए। देश में धमाके 2014 के बाद क्यों बन्द हो गए, ये आपके वोट की ताकत ने किया। इन्हें पार्टी की कमान तो मिल सकती है लेकिन विजन और सोच नहीं है।इंदौर के चुनावी सभा में बोले मोदी- मुझे भी कोई डांट सकती हैं तो सिर्फ ताई, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवी पगड़ी पहना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का किया स्वागत | New India Times

कांग्रेस और कमलनाथ सरकार को निशाने पर लेते हुए श्री मोदी ने कहा- यहां बिजली के बिल की बजाय बिजली की सप्लाई हाफ क्यों हुई? पिछली बार मेक इन इंदौर, मेक इन मंदसौर, नामदार कह गए थे। यहां की मीडिया ने छापा भी, लेकिन उनके मेनिफेस्टो में उल्लेख नहीं, ये कोई अखबार छापेगा नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version