सड़कों पर नंगे पांव घूमते बच्चों को नृत्यांशी कला सोसायटी की ओर से चरण पादुकाएं की गयी भेंट | New India Times

प्रीति श्रीवास्तव, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सड़कों पर नंगे पांव घूमते बच्चों को नृत्यांशी कला सोसायटी की ओर से चरण पादुकाएं की गयी भेंट | New India Times

जब इस तपती धूप में सूरज की तपिश से लोग घरों से बहार निकलने को कतराते हों ऐसे समय मे हजारों नंगे पांव ऐसे भी हैं जिन्हें एक जोड़ी चप्पल भी नसीब नही है। ऐसे ही सड़कों पर नंगे पांव घूमते बच्चों को नृत्यांशी कला सोसायटी की ओर से चरण पादुकाएं भेंट की गयी ताकि उन मासूम पैरों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इस अभियान में डॉ. गौरव भाटिया, श्री अमित दहिया, आभा सक्सेना, मिताली हंसराजनी, बृज किशोर श्रीवास्तव, अरबाज़ खान, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, श्री विजय महलवाल,मानवेंद्र सिंह, श्री गौरव पाठक और संस्था के मेम्बर्स ने अपना योगदान दिया है। नृत्यांशी कला सोसाइटी सभी सहयोग कर्ताओं को तहदिल से शुक्रिया अदा करती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ कर समाज के जमीनी तबके के लोगो को सहायता दे ,ओर आशा करती है कि आप सब भी इस चरण पादुका दान अभियान ने अपना सहयोग करें।
यह संस्था देश के आठ राज्यों में पिछले तीन साल से यह चरण पादुका का अभियान चला रही है। सबसे खास बात यह है कि नंगे पाँव भटकते बचपन को चम्पारण सत्याग्रह के सूत्राधार मूर्धन्य स्वतंत्रता सेनानी पंडित राज कुमार शुल्क को समर्पित किया गया है।

By nit

One thought on “सड़कों पर नंगे पांव घूमते बच्चों को नृत्यांशी कला सोसायटी की ओर से चरण पादुकाएं की गयी भेंट”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version