ड्यूटी के दौरान पुलिस हवलदार ने खुद को मारी गोली | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​ड्यूटी के दौरान पुलिस हवलदार ने खुद को मारी गोली | New India Timesमहाराष्ट्र के यवतमाल जिला के पुसद में स्थित वसंतनगर पुलिस थाने में रविवार को दोपहर 1.55 बजे जमादार नागोराव तुकाराम शिंदे ने ड्युटी पर ही एसएलआर बंदुक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने बंदुक की नली मुंह पर लगाकर ट्रिगर दबा दिया जिससे गोली सिर से निकलकर छत को जा लगी। घटना की गंभीरता देखते हुए यवतमाल जिला के एसपी एम. राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हवलदार के आत्महत्या करने की वजह की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की शिकायत थाने के सिपाही राहुल माहुरे (31) ने दर्ज कराई है।​

ड्यूटी के दौरान पुलिस हवलदार ने खुद को मारी गोली | New India Timesपुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस कालोनी निवासी 52 वर्षीय हवलदार नागोराव शिंदे रविवार को ड्युटी पर थे। दोपहर 1.55 बजे उन्होंने एसएलआर राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली लगने से उनके शरीर का खून भी घटनास्थल पर बहता हुआ नजर आया। गोली की आवाज सुनकर दूसरे पुलिसकर्मी दौड़े और उन्हें उपजिला अस्पताल पुसद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 1989 बैच में वह पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version