
पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जिले में 12 मई को होने वाले मतदान के लिये आज सुबह से ही मतदान सामग्री बांटी जा रही है। यह सामग्री आज ही शासकीय एमएलबी कॉलेज में मतदान दलों को वितरित की गई है और मतदान दलों को जीपीएस युक्त बसों के द्वारा रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को अपने अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा एवं एसडीएम डबरा श्रीमती जयती सिंह भी मौजूद थे।
