मेघनगर सहकारी विपणन संस्था अधयक्ष पद के चुनाव में सात उमीदवार मैदान में, 15 मई को होगा चुनाव, कांग्रेस व भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले विपणन संस्था पर टिकी हुई है नजर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर सहकारी विपणन संस्था अधयक्ष पद के चुनाव में सात उमीदवार मैदान में, 15 मई को होगा चुनाव, कांग्रेस व भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले विपणन संस्था पर टिकी हुई है नजर | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में लंबे समय से अटके हुए मेघनगर सहकारी संस्था संचालक मंडल के चुनाव बड़ी जद्दोजहद के बाद माननीय न्यायलय के आदेशानुसार 15 मई को होना तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव की तारीख 19 मई है और उसके ठीक 4 दिन पहले विपणन संस्था के चुनाव होना बडी चर्चाओं में है। 19 मई को लोकसभा चुनाव व आचार संहिता के चलते विपणन सहकारी संस्था का चुनाव होना दोनों ही पार्टी कांग्रेस व भाजपा के लिए अपनी साख बचाने का विषय बना हुआ है। 19 मई से पहले मेघनगर विपणन संस्था में दोनों ही पार्टी के उम्मीदवारों की जीत और हार होगी। किसी एक पार्टी के उम्मीदवार की जीत कार्यकर्ताओं में उमंग और जोश भर सकती है इसीलिए मेघनगर विपणन संस्था के चुनाव अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम क्रमांक 49-ड (22) के अंतर्गत रिटर्निंग अधिकारी कैलाश मुवेल विपणन संस्था सोसायटी मेघनगर के आदेश अनुसार निर्विरोध निर्वाचित संचालकों के नाम 11 मई को एक सूचना पत्र क्रमांक 6 में इस प्रकार घोषित किए गए संचालक पद हेतु अनारक्षित अंजली नितेश श्रीवास मेघनगर, आनंदी वर्दीचंद्र पडियार मेघनगर,विट्ठल प्रसाद दुर्गा शंकर शर्मा मेघनगर, प्रेम पिता फातिया बसोड़, प्रताप पिता सुकिया बारिया बेडवाली, कालू सिंह पिता बापू सिंह नलवाया, दल्ला हेमा वसुनिया हत्या दिल्ली सात संचालक पद हेतु चुनाव उम्मीदवार की दावेदारी मेघनगर विपणन संस्था हेतु रखी है। 15 तारीख को मतदान के बाद हार जीत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी एवं विपणन संस्था पर भाजपा और कांग्रेस किस पार्टी का दब दबा रहेगा जिससे 19 मई लोकसभा चुनाव की भी कई दिशाएं तय होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version