ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत, चालक घायल | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत, चालक घायल | New India Times

थाना तालगांव के अंतर्गत बेनीरामा बड़ी नहर के पुल पर शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गयी व मोटरसाइकिल चालक को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम फरहीन उम्र लगभग 20 वर्ष अम्बोरा बेनिरामा की निवासी मो0 आलम की पत्नी थी जो सुबह अपने भाई के साथ अपने मायके तंबौर जा रही थी। अम्बोरा से हंसी खुशी अपने बाबुल के घर के लिए निकली थी फरहीन जिसकी शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहीन गर्भवती थी जो अपने माँ बाप भाई बहनों के साथ ईद की खुशियां बांटने अपने मायके जा रही थी। उसको क्या पता था कि आगे उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है। बेनिरामा के पुल को पार करने के उपरांत सीतापुर से लहरपुर जा रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटर सायकिल को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही फरहीन की मौत हो गयी। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार गया। घटना की सूचना पाकर कोतवाली तालगांव थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है एवं ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version