संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर मुरार थाना अंतर्गत मेहरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने मारुति वैन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो पुरुष, दो महिलाओं और तीन बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार डबरा से बालाजी मंदिर राजस्थान दर्शन करके मारुति वैन से वापस आ रहे थे और उनकी गाड़ी अभी डबरा आगरा हाईवे पर बने मेहरा टोल प्लाजा के पास पहुंची ही थी कि ड्राइवर महेश का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और वह रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने मारुति बेन को पीछे टक्कर मार दी। दो ट्रकों में फंसी मारुति वैन में सवार 9 लोगों में से 7 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मरने वाले सभी डबरा लक्ष्मणपुरा के रहने वाले बताए गए हैं। मरने वालों में महेश सपना मंगलिया एवं 4 अन्य और घायलों में कमलेश एवं 4 साल का बच्चा गणेश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
