मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें एवं मतदान का वातावरण बनाएं: श्री कांताराव | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें एवं मतदान का वातावरण बनाएं: श्री कांताराव | New India Times

लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें एवं मतदान का वातावरण बनाया जाए। निर्वाचन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो, इसके लिए हर संभव उपाय किए जाएं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही एल कांताराव एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुदीप जैन ने शुक्रवार को ग्वालियर एयरपोर्ट पर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही एल कांताराव मुरैना से कुछ समय के लिए ग्वालियर विमानतल पर पधारे। विमानतल पर उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुदीप जैन के साथ ग्वालियर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन के साथ ग्वालियर में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर ग्वालियर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंह, एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version