सड़क हादसे में जवान बेटे की हुई मौत के बाद शव देख पिता ने भी तोड़ा दम | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सड़क हादसे में जवान बेटे की हुई मौत के बाद शव देख पिता ने भी तोड़ा दम | New India Times

जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया था, जिसे जिंदगी के उतार-चढ़ाव और सुख-दुख से लड़ने की हिम्मत दी थी उसकी लाश देखकर पिता अंदर से टूट गया, पिता इतना टूटा कि जवान बेटे की मौत बर्दाश्त नहीं कर सका और आखिर बेटे की मौत से पिता को इतना गहरा सदमा पहुंचा की पिता हार्ट अटैक में चल बसा। जिस घर में लोगों को एक साथ दो मौतों का गम खाए जा रहा था, उन्हें तीसरी मौत ने हिलाकर रख दिया। न सिर्फ घर वाले बल्कि गांव के लोग भी इन मौतों से दुखी थे। ग्रामीण अश्रु धारा नहीं रोक पा रहे थे, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना शाहजहांपुर जिले के बण्डा थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव की है। यहां के रहने वाले रामेश्वर दयाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम आपको बता दें कि बीती रात जनपद शाहजहाँपुर में उस समय हड़कंप मच गया था जब एक बाइक सवार को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी थी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार युवक और मासूम बच्ची सहित पीछे बैठी महिला उछल कर गिरे जहाँ मासूम बच्ची और बाइक सवार आकाश पुत्र रामेश्वर दयाल उम्र 25/वर्ष ग्राम हसनापुर थाना बंडा की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। आपको यह भी बता दें कि आकाश आज बंडा बाजार अपनीं भाँजी दिव्या पुत्री रमेश उम्र 10 /वर्ष को लेकर खरीददारी करने आया था कि रात्रि में लगभग आठ बजे अपने गांव के लिए जैसे ही वापस जा रहा था कि अचानक गाँव जाने के लिए प्रेमा देवी पति ओमप्रकाश उम्र (40) बर्ष ग्राम जमुनिया बड़ा गांव थाना मितौली जिला सीतापुर मिल गई जिनको बैठालकर वह जैसे ही पूरनपुर रोड वीर जी पैलेस के निकट पहुँचा ही था कि अचानक एक तेज रफ्तार आ रही बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की उसको और उसकी भाँजी को कुचलती हुई दूर जा रूकी जहाँ लोगों के शोर शराबे और भीड़ को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल इलाज हेतु हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बंडा में भर्ती करा दिया जहाँ कुछ देर के बाद उक्त घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद आनन फानन में तीनों का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

By nit

Exit mobile version