सोशल मीडिया के माध्यम से लोग दाग़ रहे हैं अपने नेताओं पर सवाल | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया के माध्यम से लोग दाग़ रहे हैं अपने नेताओं पर सवाल | New India Times

जनजागृति का एक प्लेटफार्म है सोशल मीडिया। चुनाव अवधि में निर्वाचन आयोग और पुलिस की नज़रें सोशल मीडिया पर गढ़ी हुई हैं लेकिन आज़ाद क़लम के लोग लोक सभा निर्वाचन के दौरान भी अपनी पैनी लेखनी से सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पर सवाल दाग़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर व्यंगात्मक शैली में ऐसे चुभते प्रश्न जनप्रतिनिधियों पर दाग़े जा रहे हैं, जिनका उत्तर मिलना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर डाली जारही पोस्ट के प्रश्न वास्तविकताओं पर आधारित होते हैं इनकी काठ करने की हिम्मत अच्छों अच्छों की नही होती है। ओजस्वी क़लम के धनी पत्रकार, कवि एंव चित्रकार हेमराज रघुवंशी ने एक सवाल किया है कि आज महाराणा प्रताप जयंती है। खंडवा संसदीय क्षेत्र में 40 साल से राजपूत सांसद सत्ता में है। पूरे खंडवा संसदीय क्षेत्र में किसी एक जगह राजपूत गौरव महाराणा प्रताप की मूर्ति क्यों नहीं स्थापित की गई ? जवाब प्रतीक्षित है। ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता अजय उदासीन भी सोशल मीडिया पर ठेठ व्यंगात्मक अंदाज़ में राजनैतिक पोस्ट डालने के लिए प्रसिद्ध हैं। कांग्रेस के पक्ष में तथा कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी के विरूद्ध जो पोस्ट उनके द्वारा डाली जाती है, उसको पढ़कर हंसी ज़रूर आएगी, लेकिन उस पोस्ट का जवाब देना या उसकी काठ करना मुश्किल प्रतीत होता है। वैसे 30 साल बनाम 5 साल की उपलब्धियों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। हर राजनैतिक पार्टी का सदस्य अपनी पार्टी के नेताओं के पक्ष में उन की उपलब्धियों का गुणगान कर रहा है। बावजूद इसके जनता 30 साल बनाम 5 साल सहित हर पार्टी के नेता की उपलब्धियों को जनता न केवल बेहतर तरीक़े से जानती है बल्कि अपनी कसौटी पर उसका आंकलन भी करती है। जनता यह भी जानती है कि नगर हित में और ज़िला हित में किस ने क्या काम किया है ? इन सब के बावजूद जनता जागरूक और समझदार है और खामोशी के साथ 19 मई 2019 को अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग कर योग्य और हक़दार उम्मीदवार की ही ताजपोशी करेगी। अब ताजपोशी किसकी करती है इसके लिए 23 मई तक प्रतीक्षा करना होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version