मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के गुजरात से आया हूँ: हार्दिक पटेल, झाबुआ जिला के रायपुरिया में हार्दिक पटेल ने विशाल चुनावी जन सभा को किया संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के गुजरात से आया हूँ: हार्दिक पटेल, झाबुआ जिला के रायपुरिया में हार्दिक पटेल ने विशाल चुनावी जन सभा को किया संबोधित | New India Times

झाबुआ जिला के रायपुरिया में जनसमूह के बीच कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल ने कहा कि 2019 के चुनाव का आगाज हो चुका है यह चुनाव भाजपा – कांग्रेस के बीच का चुनाव नहीं है, यह चुनाव किसान और देश के नौजवान, व्यापारी, लड़ रहा है, हिंदुस्तान की 125 करोड़ की जनता लड़ रही है क्योंकि पिछले 5 सालों में किसान बर्बाद हो चुका है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, महिलाएं असुरक्षित हैं। पिछले 5 साल से हम घुटन में जी रहे हैं। मैं गुजरात से आता हूं, मैं मोदी के गुजरात से नहीं आया हूं, मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के गुजरात से आया हूं। आप सब जानते हैं 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने कहा था सरकार बनते ही 15 -15 लाख दूंगा लेकिन 5 साल हो गए किसी के खाते में 1 रुपैया भी नहीं आया बल्कि जो पैसा था उसे भी नोटबंदी कर ले लिया गया और उसी के दम पर भाजपा आज चुनाव लड़ रही है।

मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के गुजरात से आया हूँ: हार्दिक पटेल, झाबुआ जिला के रायपुरिया में हार्दिक पटेल ने विशाल चुनावी जन सभा को किया संबोधित | New India Times

नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लगाकर व्यापारियों, नौजवान और किसानों को खत्म करने का काम किया है। पिछले 15 सालों तक मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार रही मगर कोई काम नहीं किया और ना ही मोदी की सरकार ने कोई काम किया। 25 साल से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन वहां के व्यापारी, किसान, नौजवान भी परेशान हैं। रतलाम – झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को आपने अनेकों बार जिताया है इस बार भी एतिहासिक मतों से विजय बनाना है क्योंकि ये देश के भविष्य का चुनाव है।

मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के गुजरात से आया हूँ: हार्दिक पटेल, झाबुआ जिला के रायपुरिया में हार्दिक पटेल ने विशाल चुनावी जन सभा को किया संबोधित | New India Times

कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश राका ने किया।सभा स्थल पर बड़ी संख्या में जन समूह उमड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version