हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

हरिहरपुर ब्लाक परसेंडी कोतवाली सीतापुर में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिससे हरिहरपुर गांव के कई घर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में रमेश पुत्र राजाराम, राजाराम पुत्र विष्णू, राम स्वरूप पुत्र विष्णू, प्रेम पुत्र मतई, कामता पुत्र मतई, इंद्रपाल पुत्र कामता, शिव बालक पुत्र कामता, शिव कुमार पुत्र गजराज, गजराज पुत्र चुन्नू, गोपी पुत्र गजराज आदि लोगों के घर जलकर राख हो गये हैं। इसमें आगजनी की घटना में गजराज पुत्र चुन्नू की नगदी लगभग तीस हजार व प्रेम पुत्र मतई की नगदी लगभग पन्द्रह हज़ार रूपये जल गये हैं। उपरोक्त सभी के घरों में अनाज व जेवर, रजाई गद्दे व घर में रोज़मर्रा की प्रोयोग में आने वाली वस्तुएं जल कर राख हो गयी हैं। जिसमें अनूप पुत्र रामस्वरूप की कक्षा 10 व कक्षा 12 की मार्कशीट भी जलकर राख हो गयी है।

ग्रामीणों ने आग कि सूचना दमकल विभाग को दी लेकिन दमकल की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तब तक घर जल कर राख हो चुके थे परंतु आग पर दमकल कर्मियों ने काबू कर लिया नहीं तो हवा तेज़ होने के कारण आग विकराल रूप धारण किये हुए थी जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पूरे गांव को आग अपने चपेट में ले लेगी। कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
