हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सीतापुर जिला के ब्लाक संसाधन केंद्र लहरपुर में यू डायस प्लस विद्यालय डाटा फीडिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड के सभी विद्यालयों, मदरसों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहां कि, वर्तमान समय कंप्यूटर और इंटरनेट का है, सरकार की मंशा है कि सभी विद्यालयों की सभी सूचनाएं पारदर्शिता के साथ आम जनता को उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से विद्यालय संबंधी भौतिक मानवीय और सभी संसाधनों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज हो तथा आने वाले समय में योजनाओं का लाभ सीधे विद्यालय तक पहुंच सके। एमआईएस प्रभारी तथा प्रशिक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सांख्यिकी और एमआईएस के विभिन्न प्रपत्रों में डाटा फीडिंग की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक अनवर अली, विष्णु कुमार वर्मा, मोहम्मद असद सिद्दीकी, संजय वर्मा, मोहम्मद अहमद ने अपने अनुभव प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण में पंकज वर्मा, सौरभ शुक्ला व विनय दीक्षित ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
