ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

रमज़ान के पवित्र माह में शहर में जारी लोड शेडिंग बंद करने करने की मांग इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के स्टूडेंट विंग ने निवेदन द्वारा एमएससीबी के शहर कार्यकारी अभियंता से की है। रमज़ान का पवित्र महीना आरंभ हो गया है जिसमें सभी मुस्लिम भाई रोजे का रखते हैं, इस दौरान सहरी से इफ्तार तक किसी भी प्रकार के खान-पान से रोजेदार परहेज करते है। यह पूरा महीना त्याग एवं आस्था का माना जाता है। हाल ही मे अकोला का तापमान दुनिया में सब से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी के कारण रोजदारों समेत नागरिकों का पंक्खे और कूलर के बगैर रहना दुश्वार हो गया है। ऐसी धूप और गर्मी में मुस्लिम भाई और बहनें रमज़ान के रोज़े रख कर इबादत में मशगूल हैं। रोजेदारों को तकलीफ़ न हो और धूप की मार झेल रहे अकोला वासियों को लोड शेडिंग की तकलीफ़ से राहत दी जाए। शहर परिसर में जारी बिजली की कटौती बंद करने का लिखित निवेदन अकोला शहर महानगर अध्यक्ष (विद्यार्थी विभाग) ज़ैनुलआब्दीन की उपस्थिति में महानगर स्टूडेंट विंग के पदाधिकारियों ने अकोला एमएससीबी के मुख्य अभियंता को दिया है।
