संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कई दिनों से जीआरपी पुलिस ग्वालियर द्वारा महिलाओं और मसूम बच्चों के साथ बर्बरता से मरपीट के मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा था जिस पर जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
ग्वालियर जीआरपी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुभाष मिश्रा को एसआरपी भोपाल मनोज अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है। यदि इस मामले में जांच आगे बढ़ती है तो कई रेल पुलिस कर्मी और अधिकारी भी इस घटना से अछूते नहीं रहेंगे और उन पर भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गाज गिरना निश्चित है। हालांकि तत्कालीन टी आई पंचम सिंह परिहार की अकस्मात बीमारी के कारण निधन हो गया है अब देखना होगा कि आगे किस पर गाज गिरेगी?
