भाजपा के महापौर व नगरसेवक बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवसेना जिला प्रमुख पर किया जानलेवा हमला, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, सभी आरोपी फरार, शिवसैनिकों ने किया पुलिस स्टेशन का घेराव | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

भाजपा के महापौर व नगरसेवक बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवसेना जिला प्रमुख पर किया जानलेवा हमला, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, सभी आरोपी फरार, शिवसैनिकों ने किया पुलिस स्टेशन का घेराव | New India Times

बीजीपी के धुले मनपा के महापौर चंद्रकांत सोनार तथा उनके पुत्र नगरसेवक देवा सोनार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवसेना के जिला प्रमुख हिलाल माली की सरेआम पिटाई कर दी। पुरानी रंजिश के चलते बीजेपी नेता मामूली विवाद में शिवसेना ज़िला प्रमुख को लाठी-डंडों से लिटा – लिटा कर पीटा। आज़ाद नगर पुलिस ने महापौर चंद्रकांत सोनार, उनके पार्षद पुत्र देवा सोनार तथा अन्य लोगों पर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज की है। बताया जाता है कि पुलिस के बीच बचाव के चलते शिवसेना प्रमुख की जान बची है अन्यथा बीजेपी नेता की गुंडई के चलते शिवसैनिक हिलाल माली की जान के लाले पड़ गये थे।

भाजपा के महापौर व नगरसेवक बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवसेना जिला प्रमुख पर किया जानलेवा हमला, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, सभी आरोपी फरार, शिवसैनिकों ने किया पुलिस स्टेशन का घेराव | New India Times

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात और बुधवार तड़के बारह बजे के करीब शिवसेना प्रमुख हिलाल माली आजाद नगर थाना क्षेत्र के जूना धुलिया स्थित एक विवाह समारोह के हल्दी के कार्यक्रम में दूल्हे को शुभकामनाएं देख कर लौट रहे थे कि उसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के महापौर और उनके पुत्र और परिवार के सदस्यों ने शिवसेना प्रमुख हिलाल माली को जमीन पर धक्का मुक्की कर गिरा दिया। इसी बीच नगर सेवक देवा सोनार ने चाकू और महापौर ने लोहे की रॉड निकाल कर पिता पुत्र ने कहा कि आज इस का काम तमाम कर देते हैं कि इसी दौरान जूना धुलिया पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुनील पथरावट तथ अन्य पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर सेनाप्रमुख हिलाल माली की जान बचाई। आजाद नगर पुलिस थाने में भाजपाई पिता पुत्र व अन्य के विरुद्ध हिलाल माली ने जान से मारने की धमकी, मारपीट, गालीगलौज की एफआईआर दर्ज कराई है। आजाद नगर पुलिस ने महापौर चंद्रकांत सोनार, पार्षद देवा सोनार, भूषण सोनार, कैलाश मधुकर सोनार, शुभम बडगूजर, किरण वरवरटे, महापौर सोनार के दो भतीजे तथा अन्य आठ से दस व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने बताया है कि मारपीट के आरोपी भाजपा के महापौर तथा उनके पुत्र अन्य सहयोगी फरार चल रहे हैं।

भाजपा के महापौर व नगरसेवक बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवसेना जिला प्रमुख पर किया जानलेवा हमला, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, सभी आरोपी फरार, शिवसैनिकों ने किया पुलिस स्टेशन का घेराव | New India Times

भाजपा के गुंडों को गिरफ्तार करने के लिए शिवसेना ने किया आजाद नगर थाने का घेराव

शिवसेना प्रमुख लाल माली पर जानलेवा हमला करने वाले भाजपा के गुंडई प्रवृत्ति के हिस्ट्रीशीटर पार्षद देवा सोनार, महापौर चंद्रकांत सोनार तथा अन्य सभी आरोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शिव सैनिकों ने आजाद नगर पुलिस थाने के प्रांगण में बैठकर अनशन शुरू किया, पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूना धुलिया तथा अनशन के बीच तगड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया।

भाजपा के महापौर व नगरसेवक बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवसेना जिला प्रमुख पर किया जानलेवा हमला, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, सभी आरोपी फरार, शिवसैनिकों ने किया पुलिस स्टेशन का घेराव | New India Times

विधायक अनिल गोटे ने मनपा चुनाव में लगाया था आरोप, भाजपा गुंडों की पार्टी

भाजपा के बागी विधायक अनिल गोटे ने महानगर पालिका चुनावों के समय बीजीपी में बड़े पैमाने पर तड़ीपार संगीन आरोप अपराध में लिप्त लोगों को चुनावों में उम्मीदवार बनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि इन गुंडों को भाजपा में प्रवेश देने से पार्टी की छवि प्रतिमा मलिन होंगी लेकिन उस समय केंद्रीय मंत्री भामरे, चुनाव प्रभारी निरीक्षक जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राव साहब दानवे से विधायक अनिल गोटे ने शिकायत की थी किंतु उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी थी आज विधायक अनिल गोटे की शिकायत सच साबित होते दिखाई दे रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version