हाइवे पर बने अवैध स्पीड ब्रेकरों से दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, अनियंत्रित मोटरसाइकिल के ट्रक में घुसने से सवार हुआ गंभीर रूप से घायल | New India Times

पियूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;​​हाइवे पर बने अवैध स्पीड ब्रेकरों से दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, अनियंत्रित मोटरसाइकिल के ट्रक में घुसने से सवार हुआ गंभीर रूप से घायल | New India Timesसिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र से गुजरने वाले हाइवे पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर्स आयेदिन सडक दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाइवे पर जो अवैध ब्रेकर बनाये गाये हैं उनकी वजह से ग्राम बालपुर में अक्सर घटनायें घट रही हैं। आज शाम लगभग 6 बजे , एक युवक बसोरी पर्ते मोटर साइकिल से बालपुर ग्राम से गुजर रहा था कि स्पीड ब्रेकर के कारण वह अनियंत्रित होकर वहीं से गुजर रहे ट्रक क्रमांक M.H.40.A.K.6213 की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल चालक को संजीवनी 108 के द्वारा घंसौर सामुदायिक केंद्र भेजा गया जहां तात्कालिक उपचार करने के बाद डाक्टर ब्रजेंद्र चौधरी ने संजीवनी 108 के द्वारा जबलपुर मेडिकल रिफर किया है। बालपुर ग्राम ,में इसके पूर्व में भी स्पीड ब्रेकर पर घटनायें घट चुकी हैं। ​

हाइवे पर बने अवैध स्पीड ब्रेकरों से दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, अनियंत्रित मोटरसाइकिल के ट्रक में घुसने से सवार हुआ गंभीर रूप से घायल | New India Timesहाइवे पर जो अवैध स्पीड ब्रेकर बनाये गाये हैं वे बहुत ही ऊंचे बना दिये गये हैं और वहां किसी तरह का चिन्ह भी नहीं दर्शाया गया है। राहगीरों को दूर से आभास ही नहीं हो पाता है की आगे स्पीड ब्रेकर है।जबकि दूसरी तरफ देखा जाये तो कोर्ट से यह आदेश किये गये हैं की हाइवे पर स्पीड ब्रेकर न हों, पर यहां कोर्ट के आदेशों उल्लंघन किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version