संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए तैयार की गई ईवीएम मशीनों में से 5 प्रतिशत के मान से मशीनों को स्टोर रूम से निकालकर प्रत्याशियों की उपस्थित में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका दास ने मॉकपोल कराया। इस अवसर पर उन्होंने दिमनी, जौरा एवं सबलगढ विधान सभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों का मॉकपोल कराया। जिसमें दिमनी विधान सभा क्षेत्र की 262 ईवीएम में 17, जौरा की 295 ईवीएम में से 18 एवं विधान सभा क्षेत्र की 254 ईवीएम में से 16 मशीनों में से प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने मशीनों को चिन्हित किया। उन्हीं ईवीएम मशीनों पर स्वयं उनके द्वारा बटन दवाकर माॅकपोल किया, जिसमें जिसने जो बटन दवाया वहीं उनके सामने सही मत निकला। इस अवसर पर संबंधित एआरओ भी मौजूद थे।
