फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच के कोतवाली देहात अंतर्गत रायपुर राजा मोहल्ले में दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद में दोनों ने एक दूसरे के घर की लड़कियों पर लाँछन लगाना शुरू कर दिया जिसके बाद बात इतनी बढ गयी कि दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर आमने सामने आ गये और मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के गुप्तांग पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के घायलों को हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण व इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार देर शाम कोतवाली देहात थाना के रायपुर राजा मोहल्ले के निवासी अनिल 28 वर्ष पुत्र कैलाशनाथ व राजेन्द्र 50 वर्ष पुत्र माधवराम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, दोनों लोग एक दूसरे के घर की महिलाओं को भला बुरा कहने लगे तो बात बिगड़ गयी, इसके बाद दोनों लोग लाठियां व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। इसी बीच आरोप है कि राजेन्द ने अनिल के गुप्तांग पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया जिससे उसका गुप्तांग क्षतविक्षत हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों घायलों को इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
कोतवाल देहात पुलिस ने बताया कि मारपीट की धाराओं में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
