मारकुण्डी पुरानी घाटी में अनियन्त्रित ट्रक 50 फिट नीचे खाई में गिरी, ड्राईवर- खलासी घायल | New India Times

हनीफ खान, ब्युरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

मारकुण्डी पुरानी घाटी में अनियन्त्रित ट्रक 50 फिट नीचे खाई में गिरी, ड्राईवर- खलासी घायल | New India Times

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुण्डी पुरानी घाटी में सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे घाटी उतरते समय अनियन्त्रित हो कर ट्रक 50 फीट नीचे घाटी में जा गिरी जिससे ड्राईवर और खलासी गम्भीर रूप से घायल हो कर ट्रक में फंसे रहे। डायल 100 पुलिस और आम लोगों के सहयोग से घायल ड्राईवर और खलासी को सुरक्षित निकाल ऐम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मारकुण्डी पुरानी घाटी में अनियन्त्रित ट्रक 50 फिट नीचे खाई में गिरी, ड्राईवर- खलासी घायल | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार के सुल्तानपुर से महुआ लोड कर राची जा रहा ट्रक तेज ढलान और घुमाव होने के कारण मारकुण्डी के दुसरे मोङ पर अनियन्त्रित हो कर 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी जिसमें सवार ड्राईवर कर्मराज यादव 27 वर्ष पुत्र मटरुराम यादव और खलासी सरदार यादव (20) वर्ष पुत्र बाबुराम यादव दोनों निवासी सुल्तानपर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version