पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दो वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दो वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 2 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वारंटी इश्यू किया था।

थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि गिरफ़्तार वारंटी गेंदा लाल उर्फ़ कालू पुत्र हीरा लाल रजक उम्र 45 वर्ष निवासी आपगंज लश्कर कोटू के होटेल लक्षमीगंज से गिरफ़्तार किया गया है।

उक्त आरोपी 2 वर्ष से वांटेड था। आरोपी के द्वारा अशोक शर्मा वक़ील निवासी बाला बाई का बाहर लश्कर व उसके परिवार को दिनांक 11/9/17 को अश्लील गालियाँ देने व जान से मारने की धमकी का आरोप है आरोपी के साथ बलदेव अग्रवाल निवासी ब्रजवासी मिष्ठान भंडार का मालिक भी आरोपी था।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका थाना कोतवाली टी आई अजय चानना के निर्देशन में प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, राजवीर व आरक्षक जनक सिंह ने निभाई है।

उक्त आरोपी ब्रजवासी होटल मधोगंज से कोटू होटल लक्ष्मी गंज में वेटर का काम कर रहा था।

By nit

Exit mobile version