अवैध शराब पर कार्रवाई: मैलानी पुलिस ने किया हजारों लीटर लहन नष्ट | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अवैध शराब पर कार्रवाई: मैलानी पुलिस ने किया हजारों लीटर लहन नष्ट | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के अंतर्गत शासिया कालोनी में बेखौफ बहुत दिनों से अवैध शराब का धंधा चल रहा है जिस पर पुलिस कभी ध्यान नहीं देती थी कारण आप सभी जानते ही हैं। लेकिन जब से तेज तर्रार एस.ओ. सुनीत कुमार ने मैलानी थाने का चार्ज लिया है तब से सभी गलत काम करने वालों में खौफ पैदा हो गया है। एस.ओ. सुनीत कुमार के आने से दिन प्रति दिन किसी न किसी का चालान जरूर होता है वहीं कल मैलानी के तेज तर्रार एस.ओ. सुनीत कुमार ने पुलिस अधीक्षक खीरी के दिशा निर्देश पर अपनी टीम गठित कर दल बल के साथ शासिया कालोनी में छापामार कर हजारों लीटर लहन व कई अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को तहस नहस किया।

अवैध शराब पर कार्रवाई: मैलानी पुलिस ने किया हजारों लीटर लहन नष्ट | New India Times

वहीं पुलिस के आने की सूचना शासिया कालोनी वालों को पहले से ही मिल गई थी इसलिए कोई भी अभियुक्त हाथ नहीं लगा सभी फरार हो गए, लेकिन एस.ओ. मैलानी व उनके हमराहियों ने लहन को नष्ट कर दिया और शराब बनाने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। साथ ही एस.ओ. मैलानी ने सबको आगाह कर दिया है कि मेरे होते हुए किसी भी प्रकार का क्षेत्र में अवैध कार्य न करें वर्ना जेल जाने के लिए तैयार रहें, कोई भी अभियुक्त किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आराजकों में भय साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र वासियों की मानें तो जब से सुनीत कुमार ने मैलानी का चार्ज संभाला है तब से चोरी बगैरा बन्द हो गई है और क्षेत्र वासी अब बेखौफ होकर अपने घरों में सोते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version