शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

थाना जिला के कल्याण पश्चिम के बेतुरकर पाड़ा में आठ दिन पहले एक झगड़े में जमकर हुई थी मारपीट में एक युवक गंभीर जख्मी हो गया था जिसका इलाज चल रहा था। शनिवार को अस्पताल में उस युवक की मौत हो गई है। मौत की खबर फैलते ही पूरे परिसर के लोगों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम के बेतुलकर पाड़ा का रहने वाला करण उर्फ सोनू खंडेलवाल का शुभम घायगोल, गणेश ठाणगे और अविनाश भंडारी से किसी बात को लेकर गत 27 अप्रैल को बहस हो गया था जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि करण पर उक्त तीनों लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। करण को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां शनिवार को अस्पताल में करण की मौत हो गयी। महात्मा फुले पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि 26 अप्रैल को दुकान पर किसी बात को लेकर तूतू मैं मैं हुई थी और अगले दिन यानी 27 अप्रैल को पूरे तैयारी के साथ दुकान में घुस कर हमलावरों ने लोहे की सरिया से करण की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि वह कोमा में चला गया। अस्पताल में एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत से करण संघर्ष कर रहा था लेकिन अंत में वह शनिवार को हार गया और दम तोड़ दिया। जैसे ही करण की मौत की खबर लोगों को मिली तो लोग आग बबूला हो गए। यह आग आने वाले समय में क्या रूप लेगी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
