5 वर्षीय बालक के अपहरण और हत्याकांड का हुआ खुलासा, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:5 वर्षीय बालक के अपहरण और हत्याकांड का हुआ खुलासा, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप | New India Times

माणकचौक थानांतर्गत हाट की चौकी क्षेत्र निवासी 5 वर्षीय बालक का अपहरण कर जघन्य हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में बालक के पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर डीआईजी गौरव राजपूत और एसपी गौरव तिवारी ने इस बहुचर्चित सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। दो सौ से ज्यादा मकानों की सर्चिंग, हजार वाहनों की जांच, सौ से अधिक लोगों से पूछताछ और करीब सौ पुलिस कर्मियों की टीमों द्वारा लगातार की गई जी तोड़ मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने हॉट की चौकी क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बालक की हत्या के रहस्य को सुलझा लिया है। हत्या उसी के पडोसी युवक ने बालक के साथ अप्राकृतिक कृतय करने के बाद की थी। हत्या के साक्ष्य मिटाने में उसकी बहन ने भी उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक गौरव राजपूत ने बताया कि विगत 13 अप्रैल को हाट की चौकी इलाके में घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन फिर भी वह नहीं मिला जिसके बाद गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

इस तरह किया सर्च आपरेशन

बालक की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरु किया लेकिन कई कोशिशों के बावजूद उसका कोई पता नहीं मिल पाया फिर भी पुलिस की सर्चिंग जारी रही। घटना के करीब दस दिन बाद बालक का शव एक बोरी में बंधा हुआ उसके घर के निकट के नाले से बरामद हुआ। बालक का शव सामने आने के बाद पुलिस के लिए चुनौती और बडी़ हो गई। पुलिस ने इस मामले में सुराग देने पर तीस हजार रुपये .ईनाम की घोषणा भी की थी।

आक्सीजन की कमी से हुई थी मौत

मृत बालक के पोस्ट मार्टम से यह तथ्य सामने आए थे कि बालक की मृत्यु उसके मुंह और नाक पर सेलो टैप चिपके होने से आक्सिजन की कमी के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम में यह भी संभावना जताई गई थी उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया था।

पुलिस ने बारीकी से सघन जांच प्रारंभ की। बालक का शव बोरे में मिला था और इस बोरे में सिलाई में प्रयुक्त होने वाले रंगीन धागे भी बरामद हुए थे। इस साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। आसपास के जिन स्थानों पर टेलरिंग का काम किया जाता है,उनके घरों की सर्चिंग और पूछताछ की गई।
जांच के दौरान मृत बालक के घर के पास में रहने वाले सोहेल पर पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने जांच के दौरान पहले भी सोहेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन मृत बालक के परिजनों ने ही उसे संदेह से परे बताते हुए पुलिस से छुडवा लिया था लेकिन बाद में पुलिस की गहन जांच में सोहेल के विरुध्द साक्ष्य मिलते गए और जब पुलिस ने कडी पूछताछ की तो बालक के साथ हुए हादसे का पूरा सच सामने आ गया।

डीआईजी श्री राजपूत ने बताया कि आरोपी सोहेल ने मोबाइल पर पोर्न क्लिपिंग देखने के बाद तत्कालिक उत्तेजना के चलते घर के बाहर खेल रहे बालक को अपने घर में बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद उसने बालक के हाथ पैरों को सैलो टेप से बांध दिया और उसके नाक व मुंह पर भी सैलो टेप चिपका दिया। इसी वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version