साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

विशिष्ट लेखिका व कवयित्री डॉ० अनीता चौधरी,17 सी.डी.एस.नगर महोली रोड़ मथुरा को छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में अर्द्धवार्षिक सजल महोत्सव के मौके पर सजल गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ० अनीता चौधरी को यह सम्मान देश व प्रदेश के जाने-माने कवि, श्रेष्ठ गीतकार अनेक उपाधियों से विभूषित, इस समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ० सोम ठाकुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सजल समिति के अध्यक्ष डॉ० अनिल गहलौत, शील साहित्य जांजगीर के अध्यक्ष विजय कुमार दुबे, भीलवाड़ा राजस्थान से आयीं कवयित्री श्रीमती रेखा लोढ़ा ने मथुरा से श्री उपेन्द्र त्रिपाठी (गरलकंठ) जी ने डॉ अनीता चौधरी को सम्मानित किया। समिति के सचिव श्री संतोष कुमार जी ने भी सम्मानित किया। सजल संग्रह सात में अनीता चौधरी की 14 सजलों को तथा प्रतिनिधि गीतकार में दो गीतों को स्थान मिला जिनका इस समारोह में विमोचन हुआ है। डॉ० अनीता चौधरी इस सम्मान को पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इस सम्मान के लिए सभी शुभ चिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ० रमाशंकर पांडेय जी, डाॅ० जयकुमार एडवोकेट, भारत सेवा न्यास के अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पाण्डव, श्रीमती स्मिता चौधरी, समाजसेवी श्रीमती संगीता पाण्डव, डाॅ० नीतू गोस्वामी, डाॅ० कंचन हर्ष, भाजपा नेत्री-पूजा चौधरी, भुवनेश चौधरी (मांट), श्रीमती सुनीता चौधरी ने डॉ अनीता को बधाई दी। इस मौके पर हार्दिक हर्ष व्यक्त करने वाले श्री निरंजन सिंह, कवि आर . के चित्रांश व सजल पटल के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।
