मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए निकाली गई रैली | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए निकाली गई रैली | New India Times

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के क्रम में दिनांक 06-05-19 को होने वाले लोकसभा-29, धौरहरा हेतु मतदान के दृष्टिगत आम जनमानस में मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता लाने व निश्चित रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज 04.05.19 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना मोेहम्मदी क्षेत्रान्तर्गत “मतदान जागरुकता रैली” का आयोजन किया गया।

मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए निकाली गई रैली | New India Times

रैली के दौरान उपजिलाधिकारी मोहम्मदी, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी, बेसिक शिक्षाधिकारी, पत्रकार बंधुगण व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से क्षेत्र में भ्रमण कर लोकतंत्र के इस महापर्व पर नागरिकों एवं मतदाताओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने तथा आम जनमानस को मतदान के महत्व को बताते हुए निश्चित रूप से मतदान करने हेतु जागरुक किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version