मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल को कलेक्टर ने किया निलंबित | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखा पाल मुकेश गौतम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में लेखापाल गौतम का मुख्यालय विकासखण्ड चिकित्सा अधिकरी डबरा कार्यालय रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल द्वारा शब्दप्रताप आश्रम निवासी श्रीमती ज्योति बाखले के भुगतान में देरी की एवं लेखा संबंधी कार्यों में वित्तीय अनियमितता देखी गई है। इसे शासकीय कार्यों में लापरवाही मानते हुए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version