हज कोटे में हुई बढ़ोतरी के लिये ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी ने भारत सरकार का व्यक्त किया आभार | New India Times

Edited by Abrar Ahmad Khan, नई दिल्ली, NIT:

हज कोटे में हुई बढ़ोतरी के लिये ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी ने भारत सरकार का व्यक्त किया आभार | New India Times

इस वर्ष हज कोटे में हुई बढ़ोतरी के लिये ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। चैयरमेन मुकीत खान ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार को भेजे धन्यवाद पत्र के हवाले से बताया कि इस वर्ष भारतवर्ष से जाने वाले हज यात्रियों की संख्या सर्वाधिक है जो अपने आप मे एक रिकार्ड है। सऊदी सरकार की सहमति भी हज यात्रियों के हित में लिया गया बेहतर कदम है। सोसायटी सऊदी सरकार का भी आभार व्यक्त करती है।

श्री खान ने कहा कि अधिकतर राज्यों में इस वर्ष हज के लिये आवेदन करने वालों की संख्या बहुत थी, किन्तु राज्यों का कोटा कम होने से बहुत से आवेदकों को मायूस होना पड़ा था, सऊदी सरकार की ओर से बढ़ाये गए 25000 के हज कोटे से आवेदकों को राहत मिली है। इस वर्ष भारतवर्ष से लगभग 2 लाख लोग पवित्र हज के लिये रवाना होंगे।

सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से मांग की है कि राज्यों के हज कोटे में बढ़ोतरी के साथ अब यह भी ज़रूरी है कि खादिम उल हुज्जाज (हज सेवकों) के दल में भी इज़ाफ़ा किया जाए। पहले जब इनका चयन किया गया था तब राज्यों को प्राप्त कोटे के मान से हज सेवक चयन किये गए थे किंतु अब कोटा बढने और सभी राज्यों में उसका वितरण हो जाने के बाद बढ़े हुए कोटे के आधार पर खादिम उल हुज्जाज की संख्या में भी वृद्धि होना आवश्यक है ताकि हज यात्रियों को सुविधा मिल सके और हज यात्रियों की ख़िदमत से वंचित शासकीय सेवकों को हज का मौका मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version