मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना: राणापुर में दो दिवसीय उर्स का प्रोग्राम शुक्रवार से | New India Times

रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना: राणापुर में दो दिवसीय उर्स का प्रोग्राम शुक्रवार से | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर में कौमी एकता कमेटी राणापुर के तत्वाधान में हजरत गैबान शाह वली रेहमतुल्लाह अलैह की मजार दरगाह शरीफ पर दो दिवसीय उर्स का आगाज शुक्रवार से होगा। उर्स मुबारक का प्रोग्राम शुक्रवार और शनिवार को होगा। जिसमें दिनांक 3 मई शुक्रवार को सुबह 9 बजे कुरान ख्वानी का प्रोग्राम होगा वही जुम्मे की नमाज के बाद चादर पेश की जाएगी। उर्स मुबारक के दूसरे दिन 4 मई शनिवार को बाद नमाज ए इशा तकरीबन रात 9 बजे महफिल ए सीमा कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें शब्बीर सदाकत साबरी कव्वाल पार्टी कपासन और तनवीर क़ादरी कव्वाल पार्टी गुजरात अपने सुफियाना कलाम पेश करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version