रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:
राणापुर लोकसभा चुनाव-2019 हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मोटर साइकिल/ दो पहिया वाहन से रैली निकाली गई। मुख्य रूप से रैली में शासकीय सेवक हेल्मेट पहने हुए थे। रैली में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे एवं स्लोगन तख्तियों पर लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली मे मतदाता जागरूकता संबंधी नारे भी लगाये गये “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो”। रैली में शासकीय सेवकों एवं आमजन ने सहभागिता की। रैली जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू हुए जाे नगर के एरिकेशन चौराहा, झाबुआ नाका, कन्या शाला चौराहा, पुलिस थाना चौराहा, सुभाष चौपाटी, सोनी गली, टेलर गली, बस स्टैंड हाेते हुए पुनः जनपद कार्यालय पहुंची। रैली में तहसीलदार रविंद्रसिंह चौहान, जनपद सीईओ, योगेंद्रसिंह, नगर परिषद सीएमआे कमलेश गोले, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा, परिषद के कर्मचारीगण, बाबुसिंग गरवाल, अनिल जैन, शिक्षकगण, अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
