इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह लोकसभा क्षेत्र मानो चुनावी खेल मैदान का पिच बन गया है जहाँ देश के दोनों बड़े राजनैतिक दलों के सूरमा खिलाड़ी पिच पर आकर अपनी अपनी बैटिंग करते चले जा रहे हैं। दो दिन पूर्व दमोह लोकसभा क्षेत्र के शाहगढ़ में देश के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती आये थे। राजनाथ सिंह ने अपनी बात राष्ट्रवाद से शुरू की और पुलवामा पर आकर खत्म की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सेना द्वारा की गई कार्यवाही के सबूत मांग रही है, जबाब भी खूब दिया देश के गृह मंत्री ने की योद्धा जब रण में हमलावर होता है तो लाशें गिनी नहीं जातीं, लाशें गिनना तो गिद्दों का काम है या यूँ कहे कि कांग्रेस को गिद्ध से तुलना कर दी।
इसके बाद उमा भारती को आना था लेकिन हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते उन्होंने दमोह लोकसभा की जनता को अपने ऐंड्रोइड मोबाइल के सहारे संबोधित करना ही बेहतर समझा और 5 से 7 मिनिट मोबाईल फोन पर रूबरू हुईं और बाद में फोन कट करते ही जनता से संवाद बन्द और क्षेत्र की जनता को उतने से ही तसल्ली करनी पड़ी।
अब बारी थी कांग्रेस के राष्ट्रीय सिपहसालार राहुल गांधी की, वे अपने साथ नारों की भीड़ साथ लाये जैसे ही मंच से अभिवादन के बाद जनता के रूबरू हुए राहुल का इतना ही इशारा की चौकीदार ????? बस चोर है चोर है की आवज बुलन्द होने लगी। ऐसा एक बार नहीं बलिक बार बार हुआ, जिन्होंने मंच से देश के प्रधानमंत्री पर जमकर तंज मिजाज के क़सीदे पढे और जनता ने भी भरपूर आनंद लिया साथ ही अपने तरकश में रखे तीर खूब छोड़े और मतदाताओं को उनके वोट का महत्त्व बताने की बजाए योजनाएं गिनाते और भाजापा को कोसते नजर आए। तो सोमवार का दिन मामा शिवराज सिंह चौहान का रहा जहाँ भाजापा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के पक्ष में वोट मांगने आये लेकिन मामा का एक दम नया अंदाज देखकर क्षेत्र की जनता ने इस बार ज्यादा मनोरंजन किया। गाने सुनने के साथ किस्सा कहानी सुनाने से भी उन्होंने परहेज नहीं किया।
जबेरा में पूर्व मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की जमकर खिल्ली उड़ाई। मतदाताओं को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक चूहा है जिसे एक जंगल में साधू ने अपने कमण्डल से पानी छिड़कर उसे बिल्ली से बचने के लिए बिल्ली बना दिया। बिल्ली होने के बाद जब उसे कुत्ते से डर लग तो कांग्रेस रूपी चूहे को कुत्ता बना दिया, जब कुत्ते को शेर से डर लगा तो बाबा ने उसे शेर बना दिया, लेकिन शेर बनी कांग्रेस की असलियत बाबा जानता था कि ये शेर असल में चूहा ही है, तो जबेरा क्षेत्र की जनता से कहा कि कांग्रेस को फिर से इस चुनाव में शेर से दुबारा चूहा बना दो। शिवराज चौहान यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आपका वोट एक तीर से दो निशाने लगाओ, पहला प्रहलाद पटेल को जिताओ और प्रदेश से कमलनाथ सरकार को भगाओ। एक दिन पूर्व दमोह आये राहुल गांधी के बयान न्याय योजना का मजाक कुछ अगल अंदाज में उड़ाया वो भी गाना गाकर।
अब देखने लायक यह होगा कि दमोह लोकसभा का मैच कौन जीतता है?
