पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी श्री बाबू सिंह रघुवंशी दो से 4 मई तक आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन देंगे। आपके साथ लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा भी रहेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 2 मई को प्रातः 11 बजे बदनावर विधान सभा की बैठक आयोजित होगी जिसमें बदनावर सभा प्रभारी राजेंद्र सराफ भी उपस्थित रहेंगे। दोपहर 3:00 बजे सरदारपुर विधान सभा की बैठक होगी उसमें विधानसभा प्रभारी राजेंद्र गर्ग व शाम 6 बजे धार विधान सभा की बैठक में विधानसभा प्रभारी उमेश गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 3 मई को प्रात 11 बजे महू विधान सभा की बैठक होगी यहां विधानसभा प्रभारी विष्णु प्रसाद शुक्ला उपस्थित रहेंगे। तथा 4 मई को प्रातः 11 बजे धरमपुरी विधानसभा बैठक में विधानसभा प्रभारी महेंद्र महाजन व दोपहर 12:30 बजे मनावर विधान सभा की बैठक विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाटीदार के साथ ही कुक्षी विधान सभा की बैठक विधानसभा प्रभारी महेंद्र सेप्टा की उपस्थिति में संपन्न होगी।
