राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मनरेगा से लोगों का हुआ मोह भंग, मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं मजदूर | New India Times

रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मनरेगा से लोगों का हुआ मोह भंग, मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं मजदूर | New India Times

राजस्थान के जिला बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में लोगों का मनरेगा से मोह भंग हो रहा है और मजदूरी के लिए मजदूरों का पलायन जारी है। सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के नेता रोड शो कर बड़ी बड़ी जन सभाएं करने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं ताकी सत्ता की कुर्सी पर बैठ कर सत्ता का सुख भोग सकें। नेताओं को वोट तथा कुर्सी की चिन्ता तो सता रही है लेकिन गरीबों के स्थाई रोजगार की गारंटी कोई नहीं लेता। सरकार ने भले ही गरीबों के लिए मनरेगा यानी रोजगार गारंटी योजना लागू की है पर सीर्फ यह योजना ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। सरकार 100 दिन का रोजगार देने का वादा तो करती है और गरीबों के वोट बेंक से सत्ता का सुख भी भोगती है पर स्थाई रोजगार गरीबों के नसीब से कौसों दूर है।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मनरेगा से लोगों का हुआ मोह भंग, मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं मजदूर | New India Times

आज हम राजस्थान के बांसवाडा जिले के नान कंमाड मध्यप्रदेश गुजरात की सीमा से सटे कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा, गोपालपुरा, बावलियापाड़ा बसी छोटी सरवा, चोखवाड़ा शोभावटी, महुड़ा, बीजोरी, कोटड़ा, पाटन, बड़ी सरवा, के गरीबो की ग्राउण्ड रिपोर्ट बता रहे हैं। इस क्षेत्र में अब रोजगार गारंटी योजना से लोगों का मोह भंग हो चुका है। लोग मजदूरी के लिए गुजरात, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश के शहरों में पलायन करने को विवश हैं पर सरकार को इन गरीबों की चिंता नहीं है। दो दिन पहले गरीब मतदान करने तो आए पर गरीब मतदाता अपने घर परिवार कुटुम्ब को छोड़कर रोजगार के लिए पलायन करने को विवश हैं।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मनरेगा से लोगों का हुआ मोह भंग, मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं मजदूर | New India Times

वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं को इनकी कोई सुध नहीं है और न ही कोई सुध लेने ही आ रहा है। वहीं मोहकमपुरा बस स्टैंड पर मजदूरी के लिए बसों के इन्तजार में गरीब मजदूर काम की तलाश में अन्य राज्यों में जाने के लिए अक्सर देखे जा सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version