हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सीतापुर जिले में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने 4 साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दिया जिससे बच्ची कुछ दूर घिसटते चली गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक समेत कार सवार मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। यह हादसा मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे रामकोट थानाक्षेत्र में घटित हुआ है।
जानकारी के अनुसार रामकोट थानाक्षेत्र के जवाहरपुर चीनी मिल कालोनी के गेट के निकट कस्बा निवासी मुनेश की चार वर्षीय बेटी जूही खेल रही थी कि इसी दौरान तेज़ रफ़्तार कार ने उसे ठोकर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि जूही उछल कर दूर जा गिरी जिससे जूही की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पाकर रामकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
थाना रामकोट थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि घर के बाहर बच्ची खेल रही है तभी अचानक ये हादसा हुआ। बच्ची के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन ड्राइवर व वाहन को हिरासत में ले लिया गया है।
