भोपाल की 'विकास संवाद' संस्था ने एडवोकेट व पत्रकार एकता शर्मा को 15वीं मीडिया फैलोशिप के लिए चुना | New India Times

पंकज शर्मा, धार/भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल की 'विकास संवाद' संस्था ने एडवोकेट व पत्रकार एकता शर्मा को 15वीं मीडिया फैलोशिप के लिए चुना | New India Times

समाज के कमजोर और वंचित समुदाय से जुड़े मुद्दों पर मीडिया लेखन और शोध के लिए भोपाल की ‘विकास संवाद’ संस्था ने 15वीं मीडिया फैलोशिप के लिए धार की एडवोकेट और वरिष्ठ पत्रकार एकता शर्मा को चुना है। वे ‘बच्चों के साथ यौन अपराध’ विषय पर अपना शोध कार्य करेंगी। इस वर्ष चुने गए अन्य तीन पत्रकार हैं ‘द वायर’ ग्वालियर के दीपक गोस्वामी, दैनिक भास्कर भोपाल के हरेकृष्ण दुबोलिया और भोपाल के स्वतंत्र पत्रकार मनीषचंद्र मिश्र। फैलोशिप के तहत सभी पत्रकारों को 84 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

एकता शर्मा बच्चों और महिलाओं से जुड़े सामाजिक सरोकार वाले क्षेत्र में लम्बे समय से कार्यरत हैं। वे धार से ‘इंडिया टीवी’ के लिए रिपोर्टिंग करने के साथ ही कई वेबसाइट के लिए नियमित फिल्म स्तम्भकार भी हैं। ‘विकास संवाद’ देश और प्रदेश के चुनिंदा पत्रकारों में से चार पत्रकारों को अलग-अलग विषयों पर शोध कार्य के लिए चुना गया है। ‘विकास संवाद’ ने पहले दौर में विषय आकल्पन के आधार पर कुछ पत्रकारों का चयन किया, फिर साक्षात्कार के बाद इस चयन को अंतिम रूप दिया गया। पिछले 14 साल से देश और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को दी जा रही इस फैलोशिप का मकसद सामाजिक मुद्दों के प्रति समझ बढ़ाना, जमीनी हकीकत को देखना, शोध आधारित नजरिया व्यापक करना और मुख्यधारा की मीडिया में सामाजिक मुद्दों के दायरे को विस्तार देना है। चयन समिति में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के पूर्व संपादक चंद्रकांत नायडू, ‘सुबह सबेरे’ के राज्य संपादक गिरीश उपाध्याय, वरिष्ठ संपादक व हिंदी विवि वर्धा के मीडिया प्राध्यापक अरुण त्रिपाठी, ‘द वीक’ पत्रिका से जुड़ी श्रावणी सरकार, ‘डाउन टू अर्थ’ मैग्जीन के संपादक रिचर्ड महापात्र व सीनियर एडिटर सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की अन्नू आनंद शामि‍ल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version