चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चिट | New India Times

Edited by Sandeep Shukla, नई दिल्ली, NIT:

चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चिट | New India Times

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट मिल गई है। चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट दी है। चुनाव आयोग के अनुसार पीएम मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

कांग्रेस ने आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने कहा है कि ‘1 अप्रैल को महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन की शिकायत के संबंध में आयोग का विचार है कि इस मामले में किसी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ।’

इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था। दरअसल, कांग्रेस ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आयोग को निर्देश देने का आग्रह किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version