लोकसभा चुनाव को लेकर मेघनगर विधायक कार्यालय पर बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव को लेकर मेघनगर विधायक कार्यालय पर बैठक संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में आगामी 19 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर मेघनगर के विधायक कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया को भारी बहुमत से विजय बनाने और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से शामिल राजस्थान बागीदौरा के विधायक श्री महेंद्र सिंह मालवीय ने कहा कि मोदी जी ने भारत के लोगों को झूठ बोल – बोल कर भ्रमित कर दिया है और बड़े-बड़े उद्योगपति का साथ देकर उनका बखूबी विकास किया है और भारत की भोली-भाली जनता को बड़े-बड़े़े वादे कर नोटबंदी और जीएसटी लगाकर भारत की जनता और छोटे कारोबारियों को परेशान किया है और युवाओं को दो करोड़ का सालाना रोजगार देने के झूठे वादे किए हैं। हम सभी को आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर काफी मेहनत करनी होगी और केंद्र में कांग्रेस सरकार लाने और रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए मेहनत करनी होगी। साथ ही थांदला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया ने अपील की है कि भारी मतों से हमें कांतिलाल भूरिया को विजय बनाना है और ज्यादा से ज्यादा वोटों से हमें जीत दर्ज करनी है। इस अवसर पर पधारे गुजरात से पूर्व सांसद व सांसद प्रत्याशी बाबू भाई कटारा ने कांतिलाल भूरिया के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। इस अवसर पर पधारे अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के लोकसभा के प्रभारी कमलेश बाम, थांदला नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पिटोल कांग्रेस के प्रभारी मनीष बघोल, थांदला विधानसभा कांग्रेस के प्रभारी आशीष भुरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेघनगर के अध्यक्ष यामीन शेख, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थांदला के अध्यक गेंदाल डामोर, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष व पार्षद आनंदीलाल पडियार, महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शायदा भाबोर, साथ ही पार्षदगण, महिला कांग्रेस, आईटी सेल कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे। उक्त कार्यक्रम में आभार सोहेल शेरानी ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version