दिल्ली में आज शाम 29 अप्रैल 2019 को प्रख्यात शायर शफ़ीक़ आब्दी और नईम राशिद बुरहानपुरी के सम्मान में अदबी मेहफ़िल का होगा आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/दिल्ली, NIT:

दिल्ली में आज शाम 29 अप्रैल 2019 को प्रख्यात शायर शफ़ीक़ आब्दी और नईम राशिद बुरहानपुरी के सम्मान में अदबी मेहफ़िल का होगा आयोजन | New India Times

सर सैय्यद मिशन आफ़ इंडिया के संस्थापक और संयोजक सैय्यद ज़ाकिर अली का जश्न ए सेहत, भारत के प्रख्यात शायर और संचालनकर्ता शफ़ीक़ आब्दी और बुरहानपुर के बुज़ुर्ग शायर नईम राशिद के सम्मान में एक अदबी मेहफ़िल का आयोजन डाॅक्टर सैय्यद द फ़ारूक़ (चेअरमेन तस्मिया आल इंडिया एजुकेशनल एंड वैलफेयर सोसायटी) की अध्यक्षता में और हाजी अक़ील बक्ष (चिराग़ एंड कंपनीज़) के मुख्य अतिथि में मेहफ़िल ए शेरो अदब का आयोजन आज 29 अप्रैल 2019 सोमवार को शाम 6-30 बजे तस्मिया स्टेडियम, ओखला गांव में किया गया है। इस गौरवमयी मेहफ़िल में सुहेल ए सिद्दीक़ी एवं श्री एमएल गर्ग दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे। जबकि सम्मानीय अतिथि के रूप में श्री तंसीर खान और इंजीनियर खालिद रशीद शरीक होंगे। कार्यक्रम संयोजक अहमद अल्वी और डाॅक्टर एम आर क़ास्मी के हवाले से नईम राशिद ने बताया कि शफ़ीक़ आब्दी, नईम राशिद, एमएल गर्ग, क़मर बदरपुरी, अजय अक्स, अरशद नदीम, अंजुम जाफ़री, दिलदार देहलवी, खालिद अख्लाक़, सिराज तालिब, सैफ़ अज़हर, ऐहतेमाम सादिक़,जमील सरवर को मेहमान शायर के रूप में तथा सरिता विजय, फ़रहीन इक्बाल, कृष्णा दामिनी और कमला ज़ीनत को आमंत्रित शायरा के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात शायर मोईन शादाब करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version