दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रतापगढ़ जिले के मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित 3 मई को होने वाली रैली स्थल का मार्कण्डेय शाही जिलाधिकारी प्रतापगढ़, यस आनन्द पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, हरिओम मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा ने निरीक्षण किया। इस 39-लोकसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ में रैली में भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता विधायक की प्रतिष्ठा से जुड़ा होने के कारण 3 मई को आने वाली भीड़ ही तय कर पायेगी की 12 मई को होने वाले मतदान का फ़ैसला। वही विरोधी पार्टियों की निगाहें भी प्रधानमंत्री की रैली में आने वाली भीड़ पर टिकी हुई हैं।
