रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थांदला में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर लगातार जारी है। थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी बैठकों का दौर आयोजित कर रूपरेखा तैयार कर रही है। कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को ले जाने के लिए एवं केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए समय-समय पर बैठक आयोजित कर रूपरेखा बनाई जा रही है एवं संपूर्ण विधानसभा में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
इसी के तहत दिनांक 29 अप्रैल सोमवार प्रातः 10 बजे स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आवश्यक बैठक रखी गई है। बैठक में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र अग्निहोत्री एवं थांदला शहर प्रभारी मनीष व्यास आदि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उक्त बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।
