पवन परूथी/संदीप शुक्ला/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ग्वालियर में हैं। पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक भी ग्वालियर आ गए हैं। सभी प्रेक्षकगण एलएनआईपीई के गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। प्रेक्षकगणों से मिलने का समय प्रात: 10 से 11 बजे तक है। कोई भी नागरिक इस समय में प्रेक्षकगणों से मुलाकात कर सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप सिंह ने बताया है कि पुलिस प्रेक्षक श्री एन. सथीश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2003 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस प्रेक्षक का स्थानीय मोबाइल नम्बर 7489522404 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इनके लाइजनिंग अधिकारी श्री नरेश शर्मा का मोबाइल नम्बर 9425601514 है। व्यय प्रेक्षक श्री सी. एम. सेम्पर का मोबाइल नम्बर 9713567394 है। इनके लाइजनिंग अधिकारी श्री पी. के. सिंह का मोबाइल नम्बर 9425336302 है।
उक्त आईपीएस प्रेक्षक श्री एन. सथीश को जब NIT टीम ने फोन न. 7489522404 पर फ़ोन लगाया और एक प्रश्न किया तो उन्होंने जवाब नही दिया और टाल गए।उन्होंने टीम को एलएनपीई गेस्ट हाऊस बुलाया जहाँ वे ठहरे हुए हैं लेकिन वहाँ नदारद मिले।
