अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:
राजस्थान के शेखावाटी जनपद के सीकर जिले में आम छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं के अनुसार जामिया उर्दू अलीगढ़ ने सीकर के हुसैनगंज मोहल्ला स्थित विख्यात मुस्लिम गलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को अपनी परिक्षाओं व पढाई के लिये सेंटर बनाने की घोषणा करने से जनपद में खूशी की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जामिया उर्दू अलीगढ़ के विभिन्न प्रकार के कोर्सेज, दसवीं स्तर की अदीब, सीनियर स्तर के अदीब-ए-माहिर व स्नातक स्तर के उर्दू-ए-कामिल की पढ़ाई व परीक्षा केंद्र की सुविधाएं मुस्लिम गलर्स सीनियर स्कूल में दी जाएंगी।
जामिया उर्दू अलीगढ़ के केंद्र अधीक्षक गुलनाज व प्रिंसिपल मोहम्मद साबिर को बनाया गया है।
