आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सामूहिक आयम्बिल, प्रतिक्रमण और जयंतसेन पूजन का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सामूहिक आयम्बिल, प्रतिक्रमण और जयंतसेन पूजन का हुआ आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर पूण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद शाखा राणापुर द्वारा सकल जैन श्वेताम्बर श्री संघ की निश्रा में शुक्रवार को तप, धार्मिक क्रियाएं एवं सेवा के आयोजन किये गए। ग्रामीण अंचल से आने वाले ग्रामीणों के लिए गुजरी मैदान में पूण्य सम्राट की याद में वर्षीतप की तपस्वी सोहन बाई नारायण लाल जैन ने जयंतसेन प्याऊ का शुभारभ किया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष पवन नाहर, महामंत्री ललित सालेचा, प्रचार मंत्री प्रकाश सालेचा, पार्षद नारायण जैन आदि उपस्थित थे। जेके भवन में सामूहिक 36 आयम्बिल लाभार्थी दिनेशचन्द्र नाहर की और से करवाए गए। आयम्बिल करवाने में परिषद एवं संघ सदस्यों ने पूर्ण सहयोग किया। परिषद, संघ सदस्यों एवं श्री संघ अध्यक्ष चन्द्रसेन जैन, परिषद के जितेंद्र सालेचा दिलीप जैन, रजनीश नाहर, हितेश जैन, प्रवीण नाहर, शेलेन्द्र जैन, धर्मेश जैन, यश कटारिया, कमलेश कटारिया, विकास कटारिया, यशी कटारिया आदि ने सभी तपस्वियों के तप की अनुमोदना की। सभी तपस्वियों को विभिन्न लाभार्थियों की ओर से प्रभावना भी दी गई। राज राजेन्द्र गौपाल गोशाला में लक्मीचंद नाहर की ओर से एक लोडिंग रिक्शा भर चने का भूसा गायों के लिए दान दिया गया। श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में सुबह भक्ताम्बर पाठ, गुरु गुण एक्कीसा व जयंतसेन पाठ हुआ। स्नात्र पूजन और सामूहिक सामायिक की गई। पूण्य सम्राट की अष्टप्रकारी पूजन लाभार्थी नरेंद्र रतनलाल नाहर की और से महिला परिषद ने पढ़ाई। शाम को 7 बजे सामूहिक प्रतिक्रमण हुआ तथा 8 बजे आरती व नवकार जाप, गुरु मंत्र का जप आयोजन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version