देश की सुरक्षा व अस्मिता मोदी के हाथों सुरक्षित: देवेन्द्र फडणवीस | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

देश की सुरक्षा व अस्मिता मोदी के हाथों सुरक्षित: देवेन्द्र फडणवीस | New India Times

शुक्रवार को धुलिया में एक चुनावी जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के ‘पापों को धोने में’ पांच साल का समय लग गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अगले पांच साल असल में विकास को समर्पित होंगे। वहीं पर उन्हें कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुणाल पाटिल की वंश परंपरा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कुणाल पाटील के परिवार का धुलिया पर राज था। गरीबों के नाम पर वोट मांगे और स्वयं की शिक्षा संस्थानों को बढ़ाया लेकिन सामान्य आदमी व धुलिया का विकास नहीं किया। इस दौरान मंच पर रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, रेल मंत्री जयकुमार रावल, शिवसेना के मंत्री दादा भूसे व अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे।

देश की सुरक्षा व अस्मिता मोदी के हाथों सुरक्षित: देवेन्द्र फडणवीस | New India Times

रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और मुख्यमंत्री के द्वारा 4 महीने में 500 करोड़ का अनुदान राशि मनपा को देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चालीस सालों से बंद पड़ी जामफ़ल कानोली परियोजना को बीजीपी ने कर दिखाया जिसे कांग्रेस ने चालीस साल में नहीं किया। इंदौर- मनमाड रेल परियोजना को तेजगति से किया जा रहा है। विकास के लिए फिर पांच साल देने की अपील भामरे ने जनसभा को संबोधित कर के प्रतिपादन किया।

महराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष के प्रचार प्रसार हेतु धुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर एयर स्ट्राइक को लेकर गलत सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि एयर स्‍ट्राइक के सबूत कांग्रेस नेता मागंते हैं, उन्हें सेना के पराक्रम पर विश्वास नहीं है। अगर हमें इस बात का पहले से पता होता तो हम कांग्रेस के एक नेता को मिसाइल से बांधकर बालाकोट में उतार देते। ऐसा करने पर कांग्रेस और पाकिस्‍ताप को सबूत खुद-ब-खुद मिल जाता। उसके बाद हमें सबूत देने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

देश की सुरक्षा व अस्मिता मोदी के हाथों सुरक्षित: देवेन्द्र फडणवीस | New India Times

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस गरीब और किसानों के नाम पर योजनाएं बनाती है और उसी पैसे से घोटाला करती रहती है। गरीबी हटाओ का नारा नेहरू के बाद इंदिरा, राजीव गांधी ने दिया अब फिर कांग्रेस को गरीबों की याद आ रही है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक कांग्रेस ने साठ सालों में भ्रष्टाचार वंश परंपरा ही शिष्टाचार चलाया। मोदी सरकार ने पांच सालों में सीधे बैंक खातों में धन हस्तांतरित कर बिचौलियों का सफाया किया। प्रदेश के अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस एनसीपी के बड़े नेताओं की जनसभाएं नही हो रही हैं, उनके चहरे का रंग उड़ गया है। महाराष्ट्र का मतदाता उन्हें 29 अप्रैल को जोरदार झटका देंगे और केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार का गठन होंगा। रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे को वोट यानी मोदी सरकार को वोट गिरेगा। अब एक नया भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। भारत पर अगर एक गोली दगेगा तो उस पर भारत चार गोलियां बरसा कर प्रति उत्तर देगा, मोदी सरकार के हाथों में देश की सुरक्षा व अस्मिता सुरक्षित है। यदि देश को सुरक्षित रखना है तो एक बार फिर से आपको केंद्र में मोदी सरकार के गठन हेतु मतदान करना होगा। उन्होंने वोट देने की अपील करते हुए कहा कि एक देश का विकास और दूसरा देश की सुरक्षा के लिए आप सभी का मत डॉक्टर भामरे क को मिले ताकि नरेंद्र मोदी की ताकत बढ़े।

By nit

Exit mobile version